फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अमृतसर में खालिस्तान नारे लिखवाने का दावा, आतंकी पन्नू ने CM भगवंत मान को दी जान से मारने की धमकी

Thu, 07 Aug 2025 10:13 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने एक नया वीडियो जारी कर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को लैंड पूलिंग नीति को लेकर जान से मारने की धमकी दी है। वहीं, कहा कि 15 अगस्त को लोग खालिस्तान का झंडा लहराएं।
विज्ञापन
खालिस्तानी आतंकी पन्नू। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खालिस्तानी आतंकी और सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक नया वीडियो जारी कर अमृतसर में खालसा कॉलेज बस स्टैंड, कचहरी परिसर और एक मंदिर के बाहर 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे लिखवाने का दावा किया है। आतंकी घोषित पन्नू ने वीडियो में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को लैंड पूलिंग नीति को लेकर जान से मारने की धमकी दी है।

विज्ञापन


पन्नू ने वीडियो में कहा कि 15 अगस्त को लोग खालिस्तान का झंडा लहराएं। उसने मुख्यमंत्री मान को धमकी देते हुए कहा कि मान को पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को याद रखना चाहिए। पिछली बार वह फरीदकोट में बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे छिप गए थे, लेकिन इस बार फरीदकोट में बच नहीं पाएंगे। पन्नू ने यह भी दावा किया कि पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है और सिखों के साथ अत्याचार हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें