नगर निगम चुनाव के लिए 30 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पांच सीटों पर इंतजार बढ़ गया है। चंडीगढ़ में 23 दिसंबर को निगम चुनाव होने हैं। भाजपा ने 35 वॉर्डों में से 23 पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) अब तक दो सूचियों में 17 प्रत्याशियों के नाम जारी कर चुकी है।
पढ़ें पूरी खबर
जालंधर में युवती से मारपीट
जालंधर के रामा मंडी थाना क्षेत्र के दकोहा इलाके में एक युवती के साथ कथित तौर पर मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता पक्ष के अनुसार, पीड़िता डिप्रेशन की मरीज है और उसके माता-पिता की कुछ समय पहले ही मौत हो चुकी है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ युवक उसे लगातार परेशान और छेड़छाड़ कर रहे थे।
पढ़ें पूरी खबर
अमृतसर में फायरिंग
अमृतसर के कल्लू का अखाड़ा इलाके में बच्चे को लेकर हुए विवाद के बाद गोलीबारी का मामला सामने आया है। घटना के दौरान गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। चश्मदीद ने आठ राउंड फायरिंग होने का दावा किया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस घटना में एक शख्स घायल हो गया।
पढ़ें पूरी खबर
जालंधर में शख्स की हत्या
जालंधर के बूटा मंडी इलाके में चाकुओं से हमला कर व्यक्ति की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। मृतक की पहचान सतपाल के रूप में हुई है। बता दें कि शख्स की उसके बेटे के सामने हत्या कर दी।
पढ़ें पूरी खबर