फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांबा में शहीद हुआ चंडीगढ़ का लेफ्टिनेंट कर्नल

Fri, 27 Sep 2013 01:30 AM IST
अमर उजाला चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट कर्नल बिक्रमजीत सिंह की पहले पोस्टिंग श्रीगंगानगर में थी। उनका पार्थिव शरीर वीरवार को ही हेलीकॉप्टर से सेना के चंडी मंदिर हेडक्वार्टर लाया गया। बताया जाता है कि आतंकी मुठभेड़ की वजह से सांबा के जिस इलाके में उनकी मौत हुई, वहां से उनको पहले शिफ्ट किया गया और उसके बाद हेलीकॉप्टर के जरिए शव को चंडीगढ़ लाया गया।
विज्ञापन


उनकी शहादत की सूचना चंडीगढ़ में रहने वाले उनके पिता को सुबह नौ बजे मिली। उनके पिता मेजर पीजे सिंह भी सेना के रिटायर्ड अधिकारी हैं। शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल बिक्रमजीत सिंह की मौत की सूचना मिलते ही, उनके घर के आसपास के लोग और सैन्य अधिकारी उनके घर पहुंच गए।


उनके रिश्तेदार भी घर आ गए थे। सैन्य सूत्रों ने बताया कि लेफ्टिनेंट कर्नल बिक्रमजीत सिंह की पत्नी नवनीत कौर और उनकी बेेटी बेबो (निक नेम) भी चंडीमंदिर आ गई हैं। उनके पार्थिव शरीर के आने की सूचना मिलते ही पिता मेजर पीजे सिंह और मां चंडीमंदिर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



सैन्य सूत्रों के अनुसार शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल बिक्रमजीत सिंह का अंतिम संस्कार शुक्रवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-25 स्थित श्मशान गृह में किया जाएगा।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें