चुनावी ड्यूटी स्टाफ को दिशा निर्देश देते एसडीएम
- फोटो : संवाद
अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाएं- एसडीएम
जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए शहीद सिपाही सुरिंदर सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के), मलौद में चुनाव ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। यह ट्रेनिंग रिटर्निंग ऑफिसर एवं सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट पायल प्रदीप सिंह बैंस की अगुआई में हुई। ट्रेनिंग में चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात स्टाफ ने हिस्सा लिया। अधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी चरणों की जानकारी दी। इसमें पोलिंग स्टेशन पर सामान प्राप्त करने, बूथ का माहौल और व्यवस्था बनाने, मतदान प्रक्रिया को सहज तरीके से संचालित करने, वोटरों का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने, मतदान खत्म होने पर ईवीएम/सामान जमा करवाने और सुरक्षा एवं चुनाव आचार संहिता का पालन कराने जैसे महत्वपूर्ण पहलू शामिल थे। एसडीएम प्रदीप सिंह बैंस ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की बुनियादी प्रक्रिया है और इसे निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से करवाना हर अधिकारी का कर्तव्य है। उन्होंने स्टाफ अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाए, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही भी चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है।
वाहनों की जांच करते पुलिस जवान।
- फोटो : संवाद
चुनावों को लेकर पुलिस अलर्ट, स्पेशल नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग
जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों को देखते हुए खन्ना पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। पुलिस ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर स्पेशल नाके लगाकर संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने बाइक, कार और दूसरे वाहनों के कागज चेक किए और लोगों से जरूरी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि चुनाव के दिनों में किसी भी तरह की वारदात न हो, इसके लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस टीमों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि हर संदिग्ध वाहन और व्यक्ति की पूरी जांच की जाए। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।