फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: युवक पर फायरिंग, पेट को चीरते हुए निकली गोली, पास खड़ी महिला की मौत; अमृतसर की घटना

Wed, 25 Nov 2026 01:41 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

पुरानी दुश्मनी का खामियाजा एक बेगुनाह बुजुर्ग महिला को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। हमलावरों ने युवक को निशाना बनाकर गोली चलाई, लेकिन गोली उसके शरीर से निकलकर पीछे खड़ी 65 वर्षीय महिला को जा लगी जिससे महिला की मौत हो गई। 
विज्ञापन
मामले की जांच करती पुलिस - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरु की वडाली में मंगलवार को पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार दो हमलावरों ने दिनदहाड़े एक युवक पर गोली चला दी। गोली युवक के पेट को चीरते हुए पीछे खड़ी 65 वर्षीय दलबीर कौर की जांघ में जा लगी। गंभीर रूप से घायल महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि युवक का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


दोपहर में हुई वारदात
वारदात दोपहर करीब पौने 12 बजे थाना छेहरटा क्षेत्र की मंदिर वाली गली में हुई। घायल युवक की पहचान सिमरजीत सिंह उर्फ गोला के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि नहाने के बाद वह घर के बाहर गली में खड़ा था। इसी दौरान बाइक पर आए दो युवकों ने पहले उससे हालचाल पूछा और आगे निकल गए। कुछ देर बाद दोनों लौटे। एक बाइक पर बैठा रहा जबकि दूसरा उसके पास आया और इंद्र नाम के व्यक्ति के बारे में पूछने लगा। जानकारी होने से इन्कार करने पर उसने पिस्तौल निकालकर गोली चला दी।
 

Trending Videos
विज्ञापन

पेट के आर-पार निकलने के बाद महिला को लगी गोली
गोली सिमरजीत के पेट से आर-पार निकलकर पीछे खड़ी दलबीर कौर को लग गई। इसके बाद हमलावर गाली-गलौज करते हुए फरार हो गए। सिमरजीत ने पुलिस को बताया कि हमलावरों ने जाते समय खुद को सनी और लोधी माजरे के युवकों का आदमी बताया। उसने इनके साथ पुरानी रंजिश होने की बात कही है।

डीसीपी सिटी जसकिरन जीत सिंह तेजा ने बताया कि सिमरजीत के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें