फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा प्रतिबंधित नहीं थी फिर भी दर्ज की एफआईआर: हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस को लगाई फटकार, देना होगा एक लाख मुआवजा

Wed, 25 Nov 2026 09:56 AM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

एनडीपीएस मामले में पुलिस कार्रवाई पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सख्त फैसला सुनाया है। प्रतिबंधित न होने वाली दवा पर एनडीपीएस केस दर्ज करने और जांच में सच्चाई सामने आने के बाद भी चालान पेश करने पर अब सरकार को पीड़ित को एक लाख रुपये का मुआवजा देना होगा।
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाड़ी से दर्द निवारक दवा टेपेंटाडोल की 550 गोलियां बरामद होने पर पंजाब पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर दिया। जबकि यह दवा एनडीपीएस एक्ट के दायरे में ही नहीं आती थी। जांच के दौरान इस तथ्य के सामने आने के बावजूद पुलिस ने अदालत में चालान पेश कर दिया। 
विज्ञापन


पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पंजाब सरकार को याचिकाकर्ता कुलवंत सिंह को एक लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। अदालत ने उसके खिलाफ दर्ज एफआईआर और इससे जुड़ी पूरी कानूनी कार्यवाही भी रद्द कर दी।

जस्टिस विक्रम अग्रवाल ने कहा कि जब जांच में स्पष्ट हो गया था कि बरामद गोलियों में मौजूद टेपेंटाडोल हाइड्रोक्लोराइड एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित पदार्थ नहीं है, तो इसके बावजूद चालान पेश करने का कोई संतोषजनक कारण नहीं बताया गया। अदालत ने जांच अधिकारी के खिलाफ शुरू की गई विभागीय कार्रवाई को भी नाकाफी बताते हुए इसे महज दिखावा करार दिया।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

पंजाब के फिरोजपुर का मामला 
मामला फिरोजपुर जिले के थाना लाखो के बेहड़म का है। पुलिस ने 16 सितंबर 2024 को गुप्त सूचना के आधार पर एक गाड़ी से 550 गोलियां बरामद कर कुलवंत सिंह और राजिंदर कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया था। राजिंदर को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि कुलवंत फरार हो गया। मार्च 2025 में सुप्रीम कोर्ट से उसे अग्रिम जमानत मिली।

कुलवंत ने हाईकोर्ट में दलील दी कि बरामद दवा एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित नहीं है। एफएसएल रिपोर्ट में भी दवा के साल्ट का उल्लेख था। चालान से पहले सहायक जिला अटॉर्नी ने ड्रग इंस्पेक्टर की राय लेने को कहा था, लेकिन जांच अधिकारी इंस्पेक्टर गुरजंत सिंह ने ऐसा किए बिना छह मई 2026 को चालान पेश कर दिया। बाद में निचली अदालत के निर्देश पर ड्रग इंस्पेक्टर की रिपोर्ट ली गई, जिसमें दवा को एनडीपीएस एक्ट के दायरे से बाहर बताया गया। इसके बाद 18 नवंबर को जांच अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें