फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में युवक ने लगाया फंदा: परिवार का आरोप- गर्लफ्रेंड कर रही थी परेशान; आखिरी बार उसी से हुई थी करण की बात

Wed, 01 Apr 2026 05:39 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

जालंधर के संतोखपुरा इलाके में एक 22 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड से पैसों के विवाद के चलते आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के संतोखपुरा इलाके में एक 22 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड से पैसों के विवाद के चलते आत्महत्या कर ली। युवक ने घर में रस्सी से फंदा लगा लिया। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। मृतक करण एक निजी कंपनी में वाई-फाई इंस्टॉलेशन का काम करता था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, तिलक नगर की रहने वाली एक युवती के साथ करण का प्रेम प्रसंग था। उसने युवती से 60 हजार रुपये उधार लिए थे, जिनमें से 18 हजार रुपये पहले और 17 हजार रुपये बाद में लौटा दिए थे। परिवार का आरोप है कि बाकी रकम को लेकर युवती और उसके परिजन करण पर लगातार दबाव बना रहे थे। 

करण की बुआ ने बताया कि खासतौर पर 20 हजार रुपये को लेकर युवती के परिवार की ओर से लगातार फोन और दबाव बनाया जा रहा था। यहां तक कि युवती के भाई ने करण के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दी थी। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले करण की मोबाइल पर युवती के परिवार के एक सदस्य से आखिरी बार बात हुई थी। घटना के बाद परिजनों ने युवती के परिवार से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन नहीं उठाया गया। 
विज्ञापन


परिवार ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे। थाना डिवीजन नंबर 8 के प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें