फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की बेरहमी से पिटाई: सड़क पर गिराकर डंडों से किए कई वार, बाइक पर आए थे हमलावर; पीड़ित अस्पताल में भर्ती

Sat, 19 Sep 2026 01:24 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना

सार

लुधियाना में मजदूरी करने वाले युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। देर रात की यह घटना बताई जा रही है। हमलावर बाइक पर आए थे। युवक की हालत नाजुक है। 
विज्ञापन
लुधियाना में युवक की बेरहमी से पिटाई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना की घनी आबादी वाले रमेश नगर इलाके में कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद हमलावरों ने एक निर्दोष युवक को घेरकर बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। पूर्व विधायक के दफ्तर के पास बने पुल पर अंजाम दी गई इस खौफनाक वारदात के दौरान हमलावरों ने जमीन पर बेबस पड़े पीड़ित पर तेजधार हथियारों से एक के बाद एक कई जानलेवा वार किए। 
विज्ञापन


घटना का रूह कंपा देने वाला वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक को नाजुक हालत में निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उसकी पहचान विक्की के रुप में हुई है। घटना की जानकारी थाना डिवीजन सात पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पेशे से टाइल लगाने वाला 21 वर्षीय विक्की रात के समय अपने साथी के साथ बाइक पर निकला था। इसी दौरान पुल के समीप दोपहिया वाहनों पर सवार होकर आए करीब एक दर्जन बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। अचानक हुए इस हमले में साथी तो किसी तरह जान बचाकर भाग निकला, लेकिन बाइक का संतुलन बिगड़ने से युवक का पैर गाड़ी के नीचे दब गया और वह उठने में असमर्थ हो गया। 

विक्की पर आरोपियों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया और बुरी तरह से घायल कर दिया। हमले के बाद हमलावर गंभीर रूप से घायल युवक को पास के गंदे नाले में फेंककर सबूत मिटाने की फिराक में थे लेकिन पीड़ित द्वारा मिन्नतें करने पर आरोपी उसकी बाइक, जेब में रखे नकदी और मोबाइल फोन लूटकर मौके से फरार हो गए। घायल विक्की को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित के सिर व बाजू पर भी गहरी चोट लगी है। पुलिस जांच में जुटी है कि आखिर आरोपियों ने लूट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया या फिर कोई और रंजिश थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें