फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में नहर के पास मिला युवती का शव: बेरहमी से की गई हत्या, गर्दन और पेट पर तेजधार हथियार के निशान

Sat, 19 Sep 2026 01:12 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना

सार

हमलावरों ने युवती की गर्दन और पेट पर तेजधार हथियारों से वार किए हैं। मृतका की बाजू पर टैटू बना है। पुलिस टैटू के आधार पर मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
लुधियान में युवती की हत्या - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना की ललतों नहर के करीब तीस साल की युवती का शव मिला है। मृतका की गर्दन और पेट पर किसी नुकीले हथियार से वार किए जाने के गहरे निशान है। राहगीर ने शव देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


मृतका की नहीं हो पाई शिनाख्त
आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने युवती की हत्या कहीं और की और फिर पहचान छिपाने की नीयत से उसके शव को नहर किनारे फेंक दिया। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मृतका की पहचान करने में जुटी है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
 

विज्ञापन

बाजू पर बना है टैटू 
शुरुआती जांच के अनुसार, हमलावरों ने बेहद क्रूरता का परिचय देते हुए युवती की गर्दन की बाईं तरफ और पेट पर जानलेवा हमले किए। ज्यादा खून बहने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात की स्थिति को देखते हुए इसे पूरी साजिश के साथ अंजाम दिया जाना माना जा रहा है। मृतका के पास से ऐसा कोई सामान, फोन या दस्तावेज नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान हो सके। हालांकि मृतका की दाईं बाजू पर अंग्रेजी में ''मनी'' लिखा हुआ है और बाईं बाजू में तीन सितारे गुदे हुए हैं। पुलिस इन्हीं टैटू को शिनाख्त का मुख्य जरिया मानकर जांच आगे बढ़ा रही है। 

पुलिस कर रही जांच 
थाना सदर प्रभारी के मुताबिक शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल की मार्चरी में रखवा दिया गया है। आसपास के सभी थानों, पुलिस चौकियों और पड़ोसी जिलों को मृतका के हुलिए और टैटू की जानकारी साझा कर दी गई है। इसके साथ ही हाल के दिनों में दर्ज हुई महिलाओं की गुमशुदगी की शिकायतों को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस अधिकारी इलाके और नहर मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग जांच रहे हैं, ताकि शव को वहां तक लाने वाले वाहन और संदिग्धों का सुराग जुटाया जा सके। पुलिस का कहना है कि मृतका की पहचान होते ही हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें