एयरपोर्ट पहुंचा अमनजोत का परिवार
क्रिकेटर अमनजोत कौर के पिता भूपिंदर सिंह ने कहा कि मेरी बेटी आज घर आ रही है, मैं बहुत खुश हूं। मेरे पास बयां करने के लिए शब्द नहीं है। अपनी बेटियों को आगे आने का मौका दीजिए, वे जिस भी क्षेत्र में जाना चाहें - उन्हें आगे बढ़ने दीजिए। इससे उनमें आत्मविश्वास आएगा।
अमनजोत कौर की बहन कमलजोत कौर ने कहा कि अमन लंबे समय के बाद वापस आ रही है। हम उसका स्वागत करने आए हैं। उत्साह बहुत ज़्यादा है, हम इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते। मैं उसकी जर्सी पहनकर उसका स्वागत करने आई हूं। ढोल, नगाड़ा और भंगड़ा होगा... हम सब बहुत उत्साहित हैं। लोगों को उस पर बहुत गर्व है।
वहीं अमनजोत की आंटी हरविंदर कौर ने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है। हम उनके आने का इंतजार कर रहे हैं। हमने घर पर एक कार्यक्रम रखा है। हम गुरुद्वारा साहिब भी जाएंगे।