गर्भ निरोधक दवाएं लेने वालों का प्रतिशत बढ़ा
रिपोर्ट के अनुसार गर्भ निरोधक दवाएं लेने वाली महिलाओं का प्रतिशत बढ़ा है। पहले जहां 0.4 प्रतिशत महिलाएं गर्भ निरोधक दवाएं ले रही थी, वहीं अब इनका प्रतिशत बढ़कर अब 0.5 हो गया है। कुल 66.6 प्रतिशत महिलाएं परिवार नियोजन के लिए कोई भी तरीका अपना रही है, जबकि 50.5 महिलाएं कोई भी आधुनिक तरीका अपना रही है।
इस कारण नसबंदी के लिए आगे नहीं आते पुरुष
विशेषज्ञों की माने तो पुरुषों के मन में यौन क्षमता की कमी और नसबंदी फेल होने का डर प्रमुख कारण है, जिस कारण वह नसबंदी के लिए आगे नहीं आते हैं। यही कारण है कि वे आसान और सुरक्षित नसबंदी नहीं करवा रहे हैं। इसी तरह पुरुषों में भी यह डर है कि यह दर्दनाक हो सकती है। वे नसबंदी प्रक्रिया को जटिल मानते हैं।
पुरुषों की नसबंदी महिलाओं की तुलना में अधिक आसान
विशेषज्ञों की माने तो पुरुषों की नसबंदी महिलाओं की तुलना में अधिक आसान और सुरक्षित है। पुरुष नसबंदी से न ही शारीरिक कमजोरी आती है और न ही संक्रमण का डर होता है। इसके लिए बहुत सामान्य आपरेशन है, जबकि महिलाओं में नसबंदी के बाद पीरियड्स में बदलाव हो सकता है। ऑपरेशन के बाद हल्का रक्तस्राव हो सकता है। इसी तरह हल्का दर्द, सूजन, या संक्रमण का जोखिम भी रहता है।
महिलाओं की तुलना में पुरुषों में नसबंदी का ऑपरेशन अधिक सुरक्षित है, लेकिन जागरुकता की कमी के कारण पुरुष नसबंदी के लिए आगे नहीं आते हैं। महिलाओं में स्थायी ब्लॉकेज हो सकती है और दोबारा ऑपरेशन की प्रक्रिया भी जटिल है, जबकि पुरुषों में ऐसा नहीं है। -निर्मल भसीन, प्रजनन विशेषज्ञ।