फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में परिवार नियोजन में महिलाएं आगे: तीन साल में 22.8 फीसदी ने कराई नसबंदी, पुरुषों का प्रतिशत सिर्फ 0.5

Tue, 08 Apr 2025 08:28 AM IST
निवेदिता वर्मा राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

देश में बढ़ती जनसंख्या पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने परिवार नियोजन कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इसके तहत महिला और पुरुष दोनों के लिए ही नसबंदी का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
Doctor - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में परिवार नियोजन में महिलाओं के मुकाबले पुरुष काफी पीछे हैं और नसबंदी से भाग रहे हैं। केंद्रीय सांख्यिक व कार्यान्वयन मंत्रालय की रिपोर्ट चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। पुरुष नसबंदी के लिए महिलाओं को आगे कर रहे हैं। तीन साल में 22.8 फीसदी महिलाओं ने जहां नसबंदी कराई है, वहीं पुरुषों का प्रतिशत सिर्फ 0.5 है।

विज्ञापन


मंत्रालय ने भारत में महिलाएं और पुरुष 2024 को लेकर रिपोर्ट जारी की हैं, जिसमें राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण को भी शामिल किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं में भी पहले के मुकाबले नसबंदी का प्रतिशत कम हुआ है। वर्ष 2015-16 में जहां 37.5 प्रतिशत महिलाएं नसबंदी करवा रही थी, वहीं वर्ष 2019-21 में यह कम होकर 22.8 प्रतिशत हो गया। इसी तरह वर्ष 2015-16 में 0.6 प्रतिशत पुरुष ने नसबंदी करवाई, जबकि वर्ष 2019-21 में पुरुषों का प्रतिशत और कम हो गया। इस दौरान सिर्फ 0.5 प्रतिशत पुरुषों ने नसबंदी कराई। इसी तरह परिवार नियोजन के लिए महिलाएं अन्य आधुनिक तरीके भी अपना रही है। इसमें आईयूडी पीपीआईयूडी, गर्भ निरोधक दवाएं और अन्य आधुनिक तरीके शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Punjab Blast: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर धमाका, ई-रिक्शा से आए शख्स ने किया हैंड-ग्रेनेड से अटैक

विज्ञापन
Trending Videos

गर्भ निरोधक दवाएं लेने वालों का प्रतिशत बढ़ा

रिपोर्ट के अनुसार गर्भ निरोधक दवाएं लेने वाली महिलाओं का प्रतिशत बढ़ा है। पहले जहां 0.4 प्रतिशत महिलाएं गर्भ निरोधक दवाएं ले रही थी, वहीं अब इनका प्रतिशत बढ़कर अब 0.5 हो गया है। कुल 66.6 प्रतिशत महिलाएं परिवार नियोजन के लिए कोई भी तरीका अपना रही है, जबकि 50.5 महिलाएं कोई भी आधुनिक तरीका अपना रही है।
विज्ञापन

इस कारण नसबंदी के लिए आगे नहीं आते पुरुष

विशेषज्ञों की माने तो पुरुषों के मन में यौन क्षमता की कमी और नसबंदी फेल होने का डर प्रमुख कारण है, जिस कारण वह नसबंदी के लिए आगे नहीं आते हैं। यही कारण है कि वे आसान और सुरक्षित नसबंदी नहीं करवा रहे हैं। इसी तरह पुरुषों में भी यह डर है कि यह दर्दनाक हो सकती है। वे नसबंदी प्रक्रिया को जटिल मानते हैं।

पुरुषों की नसबंदी महिलाओं की तुलना में अधिक आसान

विशेषज्ञों की माने तो पुरुषों की नसबंदी महिलाओं की तुलना में अधिक आसान और सुरक्षित है। पुरुष नसबंदी से न ही शारीरिक कमजोरी आती है और न ही संक्रमण का डर होता है। इसके लिए बहुत सामान्य आपरेशन है, जबकि महिलाओं में नसबंदी के बाद पीरियड्स में बदलाव हो सकता है। ऑपरेशन के बाद हल्का रक्तस्राव हो सकता है। इसी तरह हल्का दर्द, सूजन, या संक्रमण का जोखिम भी रहता है।

महिलाओं की तुलना में पुरुषों में नसबंदी का ऑपरेशन अधिक सुरक्षित है, लेकिन जागरुकता की कमी के कारण पुरुष नसबंदी के लिए आगे नहीं आते हैं। महिलाओं में स्थायी ब्लॉकेज हो सकती है और दोबारा ऑपरेशन की प्रक्रिया भी जटिल है, जबकि पुरुषों में ऐसा नहीं है। -निर्मल भसीन, प्रजनन विशेषज्ञ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें