दाखा विधानसभा क्षेत्र से विधायक मनप्रीत अयाली ने मानवाधिकार कार्याकर्ता दिवंगत जसवंत सिंह खालड़ा की पत्नी परमजीत कौर खालड़ा को अपनी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है। उन्होंने कहा कि वे इसके लिए अपनी सीट छोड़ने को तैयार हैं। उन्होंने आग्रह किया कि परमजीत कौर खालड़ा को इस बार चुनाव लड़ना चाहिए।
विज्ञापन
दरअसल, जसवंत सिंह खालड़ा हाल ही में आई फिल्म सतलुज के मुख्य किरदार हैं, जिन्होंने आतंकवाद के दौर में मारे गए हजारों लापता लोगों को न्याय दिलवाने के लिए बड़ी लड़ाई लड़ी थी। इस दौरान वह अचानक गायब हो गए थे और फिर उनका शव मिला था। उधर दाखा से तीन बार के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली भी हाल ही में शिरोमणि अकाली दल छोड़कर शिअद वारिस पंजाब दे में शामिल हो गए हैं।
अयाली ने स्पष्ट किया कि शिरोमणि अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल होते समय उनकी कोई भी शर्त नहीं थी। यहां तक कि उन्होंने अपनी टिकट या किसी पद की भी कोई शर्त नहीं रखी थी। इयाली ने कहा कि पंथक मुद्दे और पंजाब की बेहतरी उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आज पूरी कौम, पंथ और पंजाब-हितैषी लोगों को अपने अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए एकजुट होने की आवश्यकता है।