फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बदलेगा माैसम: दो दिन हल्की बारिश की संभावना, तापमान में 1.9 डिग्री की गिरावट दर्ज

Fri, 18 Sep 2026 09:04 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पटियाला का तापमान 33.3, बठिंडा 33.4, फतेहगढ़ साहिब 32, पठानकोट 34 और फरीदकोट का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री दर्ज किया गया है जबकि न्यूनतम तापमान में भी 1.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
मोगा में बरसात - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के कुछ हिस्सों में अगले दो दिन हल्की बारिश होने की संभावना है जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि यह सामान्य बना हुआ है।
विज्ञापन


प्रदेश में मोहाली का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 34.1 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अलावा लुधियाना का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री दर्ज किया गया है। इसी तरह पटियाला का तापमान 33.3, बठिंडा 33.4, फतेहगढ़ साहिब 32, पठानकोट 34 और फरीदकोट का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री दर्ज किया गया है जबकि न्यूनतम तापमान में भी पिछले कल के मुकाबले 1.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सूबे में सबसे कम न्यूनतम तापमान अमृतसर में 19.8 डिग्री दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें