फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में लगी सावन की झड़ी: तेज बरसात से सड़कें लबालब, जाम से हांफा शहर; तस्वीरों में देखें सिटी का हाल

Tue, 28 Jul 2026 11:57 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में 30 जुलाई से 1 अगस्त तक मानसून और अधिक सक्रिय होगा। इन दिनों कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है और तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
तेज बरसात से सड़कें लबालब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में मंगलवार सुबह तेज बरसात शुरू हुई जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। सुबह से लगी झड़ी के चलते कामकाजी लोग और बच्चे भीगते-भीगते दफ्तर और स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन




विज्ञापन


वहीं तेज बरसात के चलते सड़कें लबालब हो गई। इससे वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। लोगों की गाड़ियां बंद पड़ गई और लंबे जाम से परेशानी बढ़ गई। सेक्टर 38 डंपिंग ग्राउंड के पास सड़क पर भरे हुए पानी को पब्लिक हेल्थ विभाग के कर्मियों ने जनरेटर लगा कर निकाला। 









सोमवार को उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। सुबह से बादल छाए रहे मगर बारिश नहीं होने के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई और लोग दिनभर चिपचिपी गर्मी से बेहाल रहे। मौसम विभाग ने तीन दिनों में मानसून के जोर पकड़ने की संभावना जताई है। 

विज्ञापन

मौसम केंद्र के अनुसार बारिश के बाद शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस गिरकर 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हवा में नमी का स्तर 92 फीसदी तक पहुंचने से उमस बनी रही।



मौसम केंद्र चंडीगढ़ के निदेशक सुरिंदर पाल ने बताया कि अगले पांच दिनों तक शहर में बादलों का डेरा रहेगा और रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। विभाग ने 29 जुलाई के लिए गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इसके बाद 30 जुलाई से 1 अगस्त तक मानसून और अधिक सक्रिय होगा।



इन दिनों कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है और तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी है। लगातार बारिश के चलते शहर में मौसम सुहाना रहने की उम्मीद है लेकिन बीच-बीच में उमस लोगों की परीक्षा ले सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें