फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बदला माैसम: सुबह हुई बरसात के बाद पारे में गिरावट, दो दिन ओलावृष्टि और तेज आंधी का अलर्ट

Thu, 11 Jun 2026 09:43 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

माैसम विभाग ने वीरवार और शुक्रवार को ओलावृष्टि और तेज आंधी की चेतावनी दी है जबकि शनिवार से सोमवार तक तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
बरसात - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में पिछले कई दिन से चल रही लू के प्रकोप से लोगों को गुरुवार सुबह राहत मिली। कई जिलों में तेज हवा के साथ आई बरसात के बाद पारे में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने सूबे के अधिकतर हिस्सों में दो दिन ओलावृष्टि व तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में 70 घंटे किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से हवाएं चलेंगी जिस कारण मौसम में बदलाव के साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। विभाग ने वीरवार और शुक्रवार को ओलावृष्टि और तेज आंधी की चेतावनी दी है जबकि शनिवार से सोमवार तक तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बुधवार को प्रदेश में गर्मी का प्रकोप जारी रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक बना रहा। बठिंडा का तापमान सबसे अधिक 46.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह फिरोजपुर 43.3, पटियाला 43.6 और अमृतसर का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह औसत न्यूनतम तापमान में भी 1.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई और पठानकोट में न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें