फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राइसिटी में बदला माैसम: तेज हवा के साथ बरसात ने दिलाई गर्मी से राहत, तापमान में भारी गिरावट से माैसम सुहाना

Wed, 01 Jul 2026 11:22 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मौसम विभाग के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान जो पिछले दिनों 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ था, वह आज करीब 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच आ गया है।
 
विज्ञापन
चंडीगढ़ में तेज बरसात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में बुधवार को सुबह गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है, जिससे लोगों को भीषण हीटवेव से राहत मिली है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान जो पिछले दिनों 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ था, वह आज करीब 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच आ गया है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ में 6 जुलाई तक भारी बारिश और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार मानसून की सक्रियता बढ़ने से अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन




दो जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 3 जुलाई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, 4 जुलाई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें