फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: केंद्रीय विद्यालय समेत कई स्कूलों को धमकी, बम ब्लास्ट की मेल से मचा हड़कंप; जांच में नहीं मिला कुछ

Wed, 01 Jul 2026 10:32 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

इससे पहले भी चंडीगढ़ के कई स्कूलों और अन्य संस्थानों को इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं। उन मामलों में भी पुलिस ने घंटों तक तलाशी अभियान चलाया था, लेकिन कोई विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री नहीं मिली थी।
विज्ञापन
बम की धमकी के बाद माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूलों के पहले ही दिन शहर के केंद्रीय विद्यालय सहित कुछ कई स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सुबह बच्चे स्कूल पहुंच ही रहे थे कि स्कूल प्रबंधन को धमकी भरे ईमेल मिलने लगे। सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें तुरंत संबंधित स्कूलों में पहुंचीं और पूरे परिसर की गहन तलाशी शुरू कर दी। एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई तथा सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाए गए। खबर लिखे जाने तक किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना नहीं थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले भी चंडीगढ़ के कई स्कूलों और अन्य संस्थानों को इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं। उन मामलों में भी पुलिस ने घंटों तक तलाशी अभियान चलाया था, लेकिन कोई विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री नहीं मिली थी। शुरुआती जांच में अधिकांश धमकियां अफवाह साबित हुई थीं, फिर भी सुरक्षा एजेंसियां हर सूचना को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करती हैं।


एक बार फिर सामने आई इस घटना ने पुरानी घटनाओं की याद ताजा कर दी। स्कूलों के पहले ही दिन मिली धमकी से बच्चों, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन में चिंता का माहौल बन गया। पुलिस प्रशासन के सामने भी वही चुनौती खड़ी हो गई कि किसी भी तरह की लापरवाही न हो और हर स्कूल की बारीकी से जांच की जाए।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धमकी भरा ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर टीम को भी जांच में लगाया गया है। ईमेल की तकनीकी जांच के साथ उसके स्रोत का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने तक सभी पहलुओं पर काम किया जा रहा है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें