फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा: गांव तारेवाला में हाई वोल्टेज बिजली से 20-25 घरों में बिजली उपकरण जले, ग्रामीणों ने मांगा मुआवजा

Fri, 27 Nov 2026 04:08 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा

सार

गांव तारेवाला में बिजली ट्रांसफार्मर पर डीटी बॉक्स लगाने के दौरान बिजली बंद की गई थी। बिजली सप्लाई चालू करने के लिए तारें गलत जुड़ गई जिससे अधिक वोल्टेज घरों में पहुंच गया।
विज्ञापन
रोष जताते ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा के गांव तारेवाला में बिजली विभाग के ठेकेदार के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण करीब 20 से 25 घरों में बिजली के उपकरण जल गए। घटना बीती रात की बताई जा रही है, जिसके बाद गांववासियों में रोष पाया जा रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव में बिजली ट्रांसफार्मर पर डीटी बॉक्स लगाने का काम किया जा रहा था। इस दौरान बिजली बंद की गई थी। काम पूरा होने के बाद जब बिजली सप्लाई चालू करने के लिए तारें जोड़ी गईं, तो कथित तौर पर तार गलत जुड़ने के कारण अधिक वोल्टेज घरों में पहुंच गया। इससे कई घरों के फ्रिज, एलईडी, मोबाइल फोन, इन्वर्टर और अन्य बिजली उपकरण जल गए।

विज्ञापन


लोगों ने बताया कि रात को अचानक बिजली की सप्लाई तेज हो गई, जिसके कारण उनकी गली के करीब 20 से 25 घरों में बिजली के उपकरण जल गए। ग्रामीणों ने कहा कि उनका काफी आर्थिक नुकसान हुआ है और उन्हें नुकसान की भरपाई करवाई जाए।

ठेकेदार के कर्मचारी राजीव कुमार ने भी स्वीकार किया कि काम के दौरान गलती हुई है। उन्होंने बताया कि एक कर्मचारी द्वारा तारों की सही जांच किए बिना बिजली सप्लाई चालू कर दी गई, जिसके कारण यह हादसा हुआ। कंपनी को भी इस घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।

गांव के सरपंच कमलजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फोन कर घटना की जानकारी दी थी। अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं और जल्द ही समस्या का समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


बिजली बोर्ड के एसडीओ गुरमीत सिंह ने बताया कि एक निजी कंपनी द्वारा ट्रांसफार्मरों पर डीटी बॉक्स लगाने का काम किया जा रहा है। गांव तारेवाला में भी इसी काम के दौरान तारें गलत जुड़ने से अधिक वोल्टेज की समस्या पैदा हुई, जिसके कारण कई घरों के बिजली उपकरणों को नुकसान पहुंचा। विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव की बिजली सप्लाई भी बंद थी, जिसे कुछ समय बाद बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें