फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसूहा में मुठभेड़: फिल्मी अंदाज में पुलिस ने किया पीछा, भीड़ में घुसी आरोपियों की कार; फायरिंग में राहगीर घायल

Fri, 27 Nov 2026 02:34 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर

सार

होशियारपुर में दिनदहाड़े पुलिस और कार सवारों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दाैरान बलग्गणां चौक में पुलिस की तरफ से 6 राउंड फायरिंग की गई। इसमें राहगीर घायल हो गया। वहीं पुलिस को चकमा देकर कार सवार महिला समेत तीन लोग फरार हो गए। एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। 
विज्ञापन
दसूहा में मुठभेड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होशियारपुर में दसूहा के बलग्गणां चौक में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस और एक कार में सवार आरोपियों के बीच फिल्मी अंदाज में मुठभेड़ हो गई। 
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस की ओर से करीब छह राउंड फायर किए गए। गोली लगने से एक राहगीर घायल हो गया, जिसकी पहचान मोहम्मद रवि के रूप में हुई है। उसकी बाजू में गोली लगी है। उसे सिविल अस्पताल दसूहा में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस की गाड़ी सफेद रंग की एक कार का पीछा कर रही थी और पीछे से कार पर फायरिंग कर रही थी। करीब 200 मीटर के दायरे में पुलिस की गाड़ी से एक के बाद एक छह गोलियां चलाई गईं। इसी दौरान बलग्गणां चौक में भीड़ के बीच आरोपियों की कार फंस गई। बचकर निकलने के प्रयास में कार सवारों ने छह अन्य वाहनों को टक्कर मार दी।

चौक से करीब 200 मीटर आगे पुलिस ने आरोपियों की कार को घेर लिया। इसके बाद कार से उतरकर तीन लोग फरार हो गए, जिनमें एक महिला भी शामिल बताई जा रही है। पुलिस ने एक आरोपी को मौके पर काबू कर लिया।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की पहचान और मुठभेड़ के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। थाना दसूहा पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें