फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के टर्बनेटर पर बन रही बायोपिक: कौन करेगा भज्जी का रोल,? सोशल मीडिया पर इस एक्टर का नाम चर्चा में

Mon, 09 Dec 2024 05:21 PM IST
अंकेश ठाकुर महेश कुमार, संवाद, कपूरथला

सार

भारतीय क्रिकेट टीम (टीम इंडिया) के टर्बनेटर यानी पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह पर बायोपिक बन रही है। सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा भी हो रही है। हालांकि फिल्म में भज्जी का रोल कौन करेगा इसपर थोड़ा संशय बना हुआ है। 
विज्ञापन
हरभजन सिंह - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में बायोपिक फिल्मों का खूब ट्रेंड है। कई खिलाड़ियों पर सहित देश के बहादुर सैन्य अधिकारियों पर फिल्में बन चुकी हैं। इनमें जैसे एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, भाग मिल्खा भाग, चंदू चैंपियन और सैम बहादुर जैसी कई बायोपिक फिल्में हैं। ऐसे में अब एक और क्रिकेट खिलाड़ी की बायोपिक फिल्म बनने की चर्चा हो रही है। वो कोई और नहीं बल्कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह हैं। 

विज्ञापन


अब बॉलीवुड में पूर्व भारतीय क्रिकेटर व आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह की बायोपिक बनने जा रही है। ऐसा हम नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी यह पोस्ट कह रही है। इसमें हरभजन सिंह और विक्की कौशल की फोटो के साथ एक कोट लिखा हुआ। यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट में हरभजन सिंह ने बायोपिक में अपने किरदार के लिए विक्की कौशल को मॉडल च्वाइस बताया है।

इस वायरल पोस्ट में हरभजन सिंह ने कहा है कि ‘मुझे लगता है कि विक्की कौशल मेरी बायोपिक के लिए आदर्श विकल्प होंगे। वह और मैं दोनों एक ही जिले से हैं और एक ही भाषा बोलते हैं। मैं उनसे जरूर बात करूंगा। इस पोस्ट के हवाले से तो यहीं लग रहा है कि हरभजन सिंह की बायोपिक पर बॉलीवुड में काम जरूर हो रहा है। पोस्ट में हरभजन सिंह के बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल से बात करने का जिक्र करना खुद इसकी पुष्टि करता है। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये पोस्ट। - फोटो : सोशल मीडिया

होशियारपुर से हैं एक्टर विक्की कौशल

बताते चलें कि क्रिकेटर हरभजन सिंह व बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल पंजाब के दोआबा क्षेत्र के मूल निवासी हैं। हरभजन सिंह जिला जालंधर तो विक्की कौशल जिला होशियारपुर के रहने वाले हैं। जिससे हरभजन सिंह को लगता है कि विक्की कौशल उनके किरदार से इसलिए न्याय कर पाएंगे कि उन दोनों की भाषा पंजाबी है और लहजा भी वही है, जिससे फिल्म में हू-ब-हू उनकी जिंदगी को सिल्वर स्क्रीन पर बाखूबी उतारा जा सकता है। अब इस पोस्ट में कितनी सच्चाई है, इसकी पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।

400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय ऑफ स्पिनर

हरभजन सिंह ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत साल 1998 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच से की थी। टेस्ट मैच में डेब्यू करने के बाद से हरभजन सिंह कई शानदार टेस्ट जीत का हिस्सा रहे। हरभजन सिंह ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक 103 टेस्ट मैच खेलें हैं जिसमें उन्होंने 417 विकेट लिए हैं। वह 400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय ऑफ स्पिनर हैं। हरभजन सिंह ने टेस्ट में 5 बार एक टेस्ट मैच में 10 विकेट लिए हैं औक 25 बार एक पारी में 5 विकेट चटकाएं हैं।
विज्ञापन

ऐसे पड़ा नाम टर्बनेटर

हरभजन सिंह ने अपने करियर की शुरुआत में ही ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीम के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करके चर्चा में आ गए। इसके बाद तो मानों जैसे ही ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ भारत मैच होता तो उस मैच में हरभजन सिंह का प्रदर्शन और भी बढ़िया हो जाता है। यही कारण है कि ऑस्ट्रेलिया मीडिया ने हरभजन सिहं को टर्बनेटर नाम दिया। क्योंकि वह सिख हैं और पग बांधते हैं। वहीं टर्मनेट का मतलब होता है तहस नहस कर देने वाला। इन दोनों शब्दों को जोड़कर हरभजन सिंह को टर्बनेटर नाम मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें