वेरका की ओर से जारी नई मूल्य सूची के अनुसार, फुल क्रीम दूध का 500 एमएल पैकेट अब 36 रुपये के बजाय 38 रुपये में मिलेगा। स्टैंडर्ड दूध की कीमत 33 रुपये से बढ़ाकर 35 रुपये कर दी गई है। वहीं, टोंड दूध के 500 एमएल पैकेट की कीमत 30 रुपये से बढ़कर 31 रुपये हो जाएगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटेड (मिल्कफेड) ने अपने लोकप्रिय ब्रांड वेरका के दूध की विभिन्न वैरायटी के दाम बढ़ाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
नई कीमतें आज सुबह से पंजाब, आसपास के क्षेत्रों और दिल्ली-एनसीआर में लागू हो गई। दूध के दामों में यह एक साल से भी कम समय में दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले मई में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया था।
वेरका की ओर से जारी नई मूल्य सूची के अनुसार, फुल क्रीम दूध का 500 एमएल पैकेट अब 36 रुपये के बजाय 38 रुपये में मिलेगा। स्टैंडर्ड दूध की कीमत 33 रुपये से बढ़ाकर 35 रुपये कर दी गई है। वहीं, टोंड दूध के 500 एमएल पैकेट की कीमत 30 रुपये से बढ़कर 31 रुपये हो जाएगी। डबल टोंड दूध के दाम भी 27 रुपये से बढ़ाकर 28 रुपये कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
अमूल और मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम
दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का असर केवल वेरका तक सीमित नहीं है। अमूल और मदर डेयरी ने भी दूध की विभिन्न वैरायटी के दाम 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए हैं। उनकी संशोधित कीमतें 12 नवंबर से लागू हो गई हैं। इससे आम उपभोक्ताओं के घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय है।