डिंपल सिंह चंडीगढ़ से अंग्रेजी शराब लाकर इलाके में बेचने का अवैध कारोबार करता है। सूचना के आधार पर टीम ने उसके ठिकाने पर छापेमारी की और वहां से 239 बोतलें अंग्रेजी शराब बरामद कीं। एक्साइज इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की गई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कोटकपूरा के गांव संधवां में एक्साइज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर चंडीगढ़ मार्का अंग्रेजी शराब की 239 बोतलों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गांव संधवां निवासी डिंपल सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह के नेतृत्व में विभागीय टीम पुलिस कर्मचारियों के साथ इलाके में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि डिंपल सिंह चंडीगढ़ से अंग्रेजी शराब लाकर इलाके में बेचने का अवैध कारोबार करता है। सूचना के आधार पर टीम ने उसके ठिकाने पर छापेमारी की और वहां से 239 बोतलें अंग्रेजी शराब बरामद कीं।
एक्साइज इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की गई है। वहीं थाना सदर कोटकपूरा के एसएचओ सिकंदर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, ताकि चंडीगढ़ से शराब लाने के स्रोत और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।