बठिंडा में जमीन के मालिकाना हक को लेकर विवाद इस कदर बढ़ा कि कई परिवारों के लोग अपनी मांग मनवाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गए। तीन पीढ़ियों से जमीन पर रहने का दावा कर रहे लोगों ने पंचायत पर जमीन अपने नाम करवाने का आरोप लगाया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बठिंडा जिले के गांव दयालपुरा मिर्जा में रविवार को एक अनोखी घटना देखने को मिली, जब कई परिवारों के सदस्य अपनी कब्जे वाली जमीन की मालिकाना हक अपने नाम करवाने की मांग को लेकर गांव में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए। इस घटना की सूचना मिलते ही पूरा गांव एकत्र हो गया और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़े गुरतेज सिंह, अमृतपाल सिंह और गेत सिंह ने बातचीत के दौरान बताया कि उनके परिवार पिछली तीन पीढ़ियों से इस जमीन पर घर बनाकर रह रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में गांव की महिला सरपंच सुरिंदर कौर ने अपने बेटे पंचायत मेंबर गुरसेवक सिंह के साथ मिलकर, पंचायत सचिव और संबंधित तहसीलदार की सहायता से इस जमीन को अपने नाम करवा लिया है।
टंकी पर चढ़े लोगों ने महिला सरपंच, उनके बेटे, पंचायत सचिव और संबंधित तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग की कि उनकी कब्जे वाली जमीन को उनके नाम पर किया जाए। उन्होंने कहा कि वे मजबूर होकर पानी की टंकी पर चढ़े हैं और उन्होंने गांव के लोगों से उनका साथ देने की अपील की। वहीं, पानी की टंकी पर चढ़े लोगों को नीचे उतारने के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन के सामने एक गंभीर चुनौती पेश कर दी है।