फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोटा के परिवार को अमित शाह का भरोसा: 120 दिन में पूरी होगी सीबीआई जांच, सीएम के इस्तीफे की मांग पर क्या बोले?

Tue, 20 Oct 2026 04:22 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा

सार

परविंदर झोटा की 13 अक्तूबर को मानसा में एक मेडिकल स्टोर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से परिवार और समर्थक न्याय की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को मानसा में परविंदर झोटा के परिवार से मुलाकात की। करीब 25 मिनट तक उन्होंने झोटा के पिता भीम सिंह और अन्य परिजनों से बात की। 
विज्ञापन


परिवार को न्याय का भरोसा देते हुए उन्होंने मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया। परिवार की मांगों में झोटा के नाम पर स्मृति स्थल और ट्रॉमा सेंटर बनाना भी शामिल है। शाह ने परिवार को भरोसा दिया कि सीबीआई टीम कल सुबह ही मानसा पहुंचेगी। 120 दिन में सीबीआई जांच पूरी कर रिपोर्ट देगी। सीएम के इस्तीफे की मांग पर शाह ने कहा कि ये मेरे हाथ में नहीं है। ये जनता का फैसला है। 

इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपने का एलान किया। यह फैसला परिवार की प्रमुख मांग के बाद आया।

झोटा के पिता भीम सिंह ने शाह से कहा कि पंजाब नशों में ग्रस्त है, पंजाब को बचा लीजिए। इस पर गृह मंत्री ने कहा कि वह इसी मिशन को लेकर पंजाब आए हैं। पंजाब को नशा मुक्त कर दिया जाएगा। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि आज से समझ लो कि पंजाब में नशे की समाप्ति शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें