फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह पहुंचे तूर बंजारा: गुलजार के परिवार को दिया भरोसा, इंसाफ मिलने पर ही भोग में होंगे शामिल

Tue, 20 Oct 2026 03:38 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा की दिड़बा के गांव तूरबंजारा में एक जनसभा के दाैरान गुलजार सिंह ने नशे पर सवाल उठाया था। आरोप है कि इसके बाद उसे इतना आहत किया गया कि उसने जहर खाकर जान दे दी। 
विज्ञापन
गुलजार सिंह के परिवार से मिले गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को संगरूर के गांव तूर बंजारा पहुंचे। यहां उन्होंने आत्महत्या करने वाले गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात की। इस दाैरान शाह ने परिवार को आश्वासन दिया कि उन्हें दो-तीन महीनों में इंसाफ मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि वह इंसाफ मिलने के बाद ही गुलजार के भोग पर शामिल होंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि गृह मंत्री ने लगभग 20 मिनट तक एक-एक बात पर चर्चा की और आश्वासन दिया। उनकी मांग यही थी कि हमें पंजाब सरकार पर भरोसा नहीं है, हमारे मामले में सीबीआई की जांच हो। परिजनों ने कहा कि जब तक इंसाफ नहीं मिलता, तब तक अस्थियां प्रवाहित नहीं की जाएंगी। इस दौरान उन्होंने मोहनजीत सिंह शेरों से मुलाकात की और उनके साथ हुए अत्याचार की पूरी जानकारी ली। कनोई के सनमदीप सिंह सुसाइड मामले में भी जानकारी दी गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें