फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बेरोजगारी दर बढ़ी: 29 साल तक के 19.3 फीसदी लोगों के पास नहीं काम, महिलाओं में बेरोजगारी दर कम

Thu, 12 Feb 2026 03:20 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

महिलाओं में बेरोजगारी दर में कमी आई है जबकि पुरुषों में पहले के मुकाबले दर में बढ़ोतरी हुई है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की आवधिक श्रमबल सर्वेक्षण तिमाही रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।
विज्ञापन
पंजाब में बेरोजगारी दर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लोगों में बेरोजगारी दर बढ़ी है। 29 साल तक के लोगों में बेरोजगारी दर 19.3 फीसदी तक पहुंच गई है। महिलाओं में बेरोजगारी दर में कमी आई है जबकि पुरुषों में पहले के मुकाबले दर में बढ़ोतरी हुई है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की आवधिक श्रमबल सर्वेक्षण तिमाही रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार सूबे में कामकाजी महिलाओं की संख्या बढ़ रही है। इस कारण 15 से 29 वर्ष की महिलाओं में अक्तूबर से दिसंबर तक बेरोजगारी दर कम होकर 28.4 फीसदी रह गई है जबकि जुलाई से सितंबर तक यह दर 30.4 फीसदी थी लेकिन पुरुषों में बेरोजगारी दर बढ़ने के कारण ओवरऑल बेरोजगारी दर में बढ़ोतरी हुई है। 29 वर्ष तक के पुरुषों में बेरोजगारी दर 15.7 से बढ़कर 16.7 फीसदी तक तक पहुंच गई है।

विशेषज्ञों के अनुसार, बेरोजगारी दर को कम करने के लिए पंजाब में रोजगार के अवसर पैदा करने की जरूरत है। कौशल विकास व व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ी व शहरी क्षेत्रों में घटी दर 

ग्रामीण क्षेत्रों में पहले के मुकाबले बेरोजगारी दर बढ़ी है जबकि शहरी क्षेत्रों में इसमें कमी आई है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी दर 20.5 से बढ़कर 22.5% तक पहुंच गई है। पुरुषों में बेरोजगारी दर 17.2 से बढ़कर 19.9 फीसदी और महिलाओं में यह दर 31.3% से कम होकर 30.7% पर आ गई है। वहीं शहर में बेरोजगारी दर 17 से कम होकर 14.8% तक पहुंच गई है। शहरी महिलाओं में बेरोजगारी दर 29.0% से कम होकर 24.3% और पुरुषों में 13.9% से कम होकर 12.5% दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें