फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन के दिन पंजाब के दो जवान बलिदान: जम्मू-कश्मीर में आतंकी मुठभेड़, 11 माह पहले हुई थी हरमिंदर की शादी

Sat, 09 Aug 2025 04:19 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)

सार

रक्षाबंधन के दिन पंजाब के लिए दुखद खबर है। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में पंजाब के दो सैन्य जवान बलिदान हो गए। इनमें एक सिपाही और दूसरा जवान लांस नायक के पद पर देश सेवा कर रहा था।
विज्ञापन
देश के लिए बलिदान हुए पंजाब के दोनों जवान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन के दिन पंजाब के दो जवान देश के लिए बलिदान हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के अखल इलाके में आतंकियों और जवानों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में दो जवान बलिदान हो गए। दोनों जवान पंजाब के अलग-अलग जिलों के हैं। इनमें एक फतेहगढ़ साहिब के मंडी गोबिंदगढ़ का हरमिंदर सिंह और दूसरा खन्ना के समराला का लांस नायक प्रीतपाल सिंह है। रक्षाबंधन के दिन यह पंजाब के लिए दुखद खबर है। 

विज्ञापन

 
फतेहगढ़ जिले के औद्योगिक शहर मंडी गोबिंदगढ़ से सटे गांव बदीनपुर का हरमिंदर सिंह पुत्र जसवंत सिंह सिख फोर्स ट्रेनिंग रेजिमेंट में तैनात था। इसके अलावा एक खन्ना जिले के समराला हलके के गांव मानुपुर का लांस नायक प्रीतपाल सिंह पुत्र हरबंस सिंह भी देश के लिए कुर्बान हुआ है। 

जानकारी के अनुसार दोनों जवान जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अलख इलाके जंगल में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए। दोनों ही लोकसभा क्षेत्र फतेहगढ़ साहिब से संबंध रखते हैं। रक्षाबंधन के दिन आई इस दुखद खबर से दोनों परिवारों में मातम का माहौल है। प्रीतपाल सिंह की शादी को अभी 11 महीने ही हुए थे। उनकी पत्नी रक्षाबंधन पर घर में त्योहार मनाने की उम्मीद कर रही थी। हरमिंदर सिंह की मां और बहनें उनकी सकुशल वापसी का इंतजार कर रही थीं। लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन 2025: अटारी-वाघा बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ जवानों की कलाई में सजी राखी, महिलाओं ने बांधा रक्षासूत्र

यह भी पढ़ें:Punjab: जालंधर में अमोनिया गैस लीक से मचा हड़कंप, आइस फैक्टरी में फिर हुई घटना, मौके पर पहुंचे डिप्टी डायरेक्टर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें