मोगा में फॉर्च्यूनर ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी बेटी घायल हो गई। वहीं महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला राखी बांधने के लिए भाई के घर जा रही थी।
पंजाब के मोगा में रक्षाबंधन के दिन सड़क हादसे में एक विवाहित महिला की मौत हो गई। महिला अपने भाई को राखी बांधने के लिए पति और बेटी के साथ मायके जा रही थी। इससे पहले की महिला अपने भाई को राखी बांध पाती उसकी सड़क हादसे में जान चली गई। हादसे में महिला का पति और बेटी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
मोगा-बरनाला हाईवे पर शनिवार को सड़क हादसे में 40 वर्षीय राजबीर कौर की मौत हो गई, जबकि उनके पति गुरतेज सिंह और बेटी सुखप्रीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों बाइक पर सवार थे। पीछे से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे राजबीर कौर की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, राजबीर कौर पति गुरतेज सिंह और बेटी सुखप्रीत कौर के साथ मोटरसाइकिल पर धूरकोट से धूरकोट चरण सिंह वाला स्थित अपने मायके भाई को राखी बांधने जा रही थी। रास्ते में मोगा-बरनाला रोड पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में राजबीर कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुरतेज सिंह और सुखप्रीत कौर को गंभीर चोटें आईं। घायलों को मोगा समाज सेवा सोसाइटी की टीम ने सिविल अस्पताल मोगा में भर्ती कराया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।