फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Accident: मानसा में तेज रफ्तार का कहर, कार-बाइक टक्कर में दो सगे भाइयों की मौत, छाया मातम

Sun, 08 Feb 2026 10:33 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

पंजाब के मानसा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसा शहर के तिकोनी चौक पर डीसी आवास के बाहर शनिवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। कार चालक की लापरवाही से मोटरसाइकिल पर सवार दो सगे भाइयों की जान चली गई। मृतकों की पहचान शहर के वार्ड नंबर-1 निवासी हरदीप सिंह (30) और गुरदीप सिंह (34) पुत्र बलविंदर सिंह के रूप में हुई है। इनके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी- 2 पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार देर शाम एक तेज रफ्तार गाड़ी सिरसा ने तिकोनी चौक के नजदीक नेशनल हाईवे पर एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक दूर जा गिरे। घायलों को सिविल अस्पताल मानसा ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दो भाइयों की मौत के बाद से इलाके में मातम पसरा हुआ है। 

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार रात को भी मानसा में बड़ा हादसा हुआ था। हादसे में हरियाणा के सिरसा के चार लोगों की मौत हो गई थी। मानसा के गांव सरदूलेवाला में शुक्रवार देर रात एक कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। कार सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी हरियाणा के सिरसा के रहने वाले थे। मृतकों में दंपती और दो उनके रिश्तेदार शामिल हैं। हालांकि कार चालक बच गया, जिसकी हालत गंभीर है। हादसा इतना भयानक था कि आर्टिका गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों व घायल को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हरियाणा के सिरसा निवासी अशोक कुमार (60), उनकी पत्नी उषा रानी (59), सास राधा देवी (95) व साली रीतू (53) के साथ चंडीगढ़ से किसी शादी समारोह में भाग लेकर आर्टिका गाड़ी में अपने गांव लौट रहे थे। मानसा के गांव सरदूलेवाला के पास रात के करीब साढ़े नौ बजे उनकी आर्टिका गाड़ी सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई, जिसमें उक्त चारों की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक संदीप सिंह निवासी गांव फरमाही (हरियाणा) को गंभीर चोटें लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें