सर्विस सेंटर के मालिक बालकृष्ण सैनी ने बताया कि रात 12:30 बजे के करीब सीसी टीवी कैमरे में उन्होंने देखा कि बाइक पर सवार दो नौजवान उनके सर्विस सेंटर के बाहर पहुंचे। एक नौजवान बाइक से उतरा और उनके सर्विस सेंटर के गेट के बाहर कोई विस्फोटक चीज रखकर उसे आग लगाकर बाइक पर दोनों भाग गए।
फिरोजपुर के दशमेश नगर में बने सैमसंग सर्विस सेंटर के मेन गेट पर रविवार रात्रि 12:30 बजे के करीब बाइक सवार दो शरारती तत्वों ने विस्फोट किया। आवाज जोरदार थी।उसकी आवाज से सर्विस सेंटर के परिवारिक सदस्य काफी डर गए।
सर्विस सेंटर के मालिक बालकृष्ण सैनी ने बताया कि रात 12:30 बजे के करीब सीसी टीवी कैमरे में उन्होंने देखा कि बाइक पर सवार दो नौजवान उनके सर्विस सेंटर के बाहर पहुंचे। एक नौजवान बाइक से उतरा और उनके सर्विस सेंटर के गेट के बाहर कोई विस्फोटक चीज रखकर उसे आग लगाकर बाइक पर दोनों भाग गए। धमाका काफी जोरदार था और यह धमाका रात 12:30 बजे के करीब हुआ। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस संबंधी संबंधित नजदीकी थाना और पुलिस के अधिकारियों को सूचित किया गया है।