फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: एक गांव में दो युवकों की संदिग्ध मौत, शवों के पास से मिली सिरिंज; पसरा मातम

Sun, 02 Aug 2026 01:18 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव

सार

पंजाब के जगराओं में एक ही गांव के दो युवकों की मौत का मामला सामने आया है। एक ही दिन में दोनों युवकों की मौत हुई है। दोनों के शवों के पास सिरिंज मिली है जिससे नशे से मौत होनी की आशंका बताई जा रही है। 
विज्ञापन
नशे से दोे युवकों की मौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जगराओं में सिधवां बेट इलाके में एक ही दिन दो दोस्तों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों युवक नशे के आदी थे। दोनों की मौत नशे की ओवरडोज के कारण होने की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन


मृतकों की पहचान हैरी (26) और प्रिंस (25) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, एक युवक का शव घर से बरामद हुआ, जबकि दूसरे का शव खेत में बाइक के पास पड़ा मिला। दोनों के पास से सिरिंज मिलने की बात भी सामने आई है।
 
दोनों घरों में मची चीख-पुकार 
एक ही गांव में एक ही दिन में नशे के कारण दो मौतें होने से चीख पुकार मच गई। मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। घटना सामने आने के बाद राजनीतिक नेताओं का गांव पहुंचना शुरू हो गया। नेताओं ने पंजाब सरकार की नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि नशे पर प्रभावी रोक लग चुकी है तो गांवों में युवाओं तक नशा पहुंच कैसे रहा है। एक ही दिन में दो युवाओं की मौत ने प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें