फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन में दो पक्षों में विवाद: जमकर चली गोलियां, मासूम बच्चा हुआ घायल

Sun, 02 Aug 2026 10:50 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन

सार

पंजाब के तरनतारन में दो पक्षों पर फायरिंग हो गई। इस घटना में एक बच्चा घायल हो गया। बच्चे के बाजू के आर-पार गोली निकल गई। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरनतारन शहर के मोहल्ला मुरादपुरा के समीप झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र में शनिवार देर शाम दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों की ओर से कथित तौर पर आमने-सामने फायरिंग की गई, जिसकी चपेट में आकर एक मासूम बच्चा घायल हो गया।

विज्ञापन



 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोली बच्चे की बाजू में लगी और आर-पार निकल गई। परिजनों ने घायल बच्चे को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल तरनतारन के आपातकालीन वॉर्ड में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर पुलिस मौके पर पहुंच गई और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। इसके बाद डीएसपी सिटी सुखबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमों का गठन कर विभिन्न स्थानों पर आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई। 
विज्ञापन


घायल बच्चे के परिजनों ने घटना पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद साक्ष्यों के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें