फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों से पहले पंजाब में बड़ी साजिश नाकाम: चार हैंड ग्रेनेड संग दो आरोपी गिरफ्तार, सीमा पार से आई थी सप्लाई

Tue, 06 Oct 2026 10:45 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन

सार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव धुन्न निवासी कृष्ण सिंह और प्रिंसपाल सिंह के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना खालड़ा में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
हैंड ग्रेनेड - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों के दौरान पंजाब में हिंसक वारदात की कथित साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया। तरनतारन के खेमकरण क्षेत्र में सीआईए स्टाफ ने कार्रवाई कर दो युवकों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से चार हैंड ग्रेनेड बरामद किए। पुलिस का दावा है कि ये ग्रेनेड पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये सीमा पार भेजे गए थे और इन्हें त्योहारों के दौरान इस्तेमाल किया जाना था।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव धुन्न निवासी कृष्ण सिंह और प्रिंसपाल सिंह के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना खालड़ा में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ग्रेनेड किसने उपलब्ध करवाए, इन्हें कहां पहुंचाया जाना था और नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर रुपिंदरपाल सिंह ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर रात करीब दो बजे खेमकरण क्षेत्र में दबिश दी गई। थाना खालड़ा प्रभारी दिलबाग सिंह की टीम भी कार्रवाई में शामिल रही। पहले कृष्ण सिंह को हिरासत में लिया गया, जिसके बाद जांच के दौरान चार ग्रेनेड बरामद हुए और प्रिंसपाल सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से कथित कनेक्शन की आशंका जताई गई है। पुलिस का मानना है कि विदेशों में बैठे अपराधी तत्वों के माध्यम से स्थानीय नेटवर्क सक्रिय कर पंजाब में माहौल खराब करने की कोशिश की जा सकती थी। हालांकि अभी तक किसी आतंकी संगठन से आरोपियों के सीधे संबंध की पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस ड्रोन नेटवर्क, हथियारों की तस्करी और सीमा पार से हुई कथित सप्लाई की भी जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार आरोपियों के मोबाइल फोन, संपर्कों और संभावित लक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है। पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मामले में आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें