फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 800 किलो चूरा पोस्त बरामद, दो नशा तस्कर गिरफ्तार

Thu, 29 Oct 2026 04:04 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा

सार

पंजाब के मोगा में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों से 800 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
मोगा में गिरफ्तार दो नशा तस्कर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोगा पुलिस के सीआईए स्टाफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 800 किलो चूरा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों गुरबचन सिंह और सरबजीत सिंह को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन




इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी-डी जतिंदर सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ की गश्त के दौरान मोगा-लुधियाना रोड पर गांव मेहिना स्थित एक पेट्रोल पंप के पास खड़े कैंटर नंबर PB19 M 8877 पर शक होने के आधार पर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कैंटर से 800 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कैंटर में ग्लूकोज के डिब्बे लोड कर रखे थे और उनके पीछे बोरियों में चूरा पोस्त छिपाया हुआ था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर कैंटर और बरामद चूरा पोस्त को अपने कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन


इस मामले में थाना मेहिना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि पूछताछ के दौरान नशे की इस खेप से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें