फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर पुलिस की कार्रवाई: दो किलो हेरोइन के साथ लाखों की ड्रग मनी बरामद, हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 01 Oct 2026 10:06 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

जालंधर पुलिस ने हेरोइन और ड्रग मनी के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हथियार भी बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
जालंधर में हथियारों और हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से 2 किलोग्राम हेरोइन, 7.80 लाख रुपये की ड्रग मनी, .32 बोर पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस और दो कारें बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर जालंधर सतिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों पर की गई। 

विज्ञापन




स्पेशल सेल के प्रभारी मनजिंदर सिंह, इंचार्ज स्पेशल के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, स्पेशल सेल की टीम टी-पॉइंट नाखां वाला बाग, तिलक नगर जालंधर के पास नाकाबंदी पर मौजूद थी। इसी दौरान दशमेश नगर की ओर से आ रही सफेद रंग की कार को रोककर तलाशी ली गई। 
विज्ञापन


कार चालक ने अपना नाम दीपक उर्फ दीपु पुत्र राकेश कुमार बताया। कानूनी प्रक्रिया के तहत कार की तलाशी लेने पर काले रंग के लिफाफे से एक किलोग्राम हेरोइन और सात लाख रुपए की भारतीय मुद्रा बतौर ड्रग मनी बरामद हुई। इस संबंध में थाना भार्गव कैंप, कमिश्नरेट जालंधर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

आरोपी दीपक को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दीपक उर्फ दीपु के कथित डिस्क्लोजर के आधार पर साहिल पुत्र रवि कुमार को मामले में नामजद किया गया। पुलिस ने उसे 30 सितंबर को करोबाग, जालंधर से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक साहिल की कार की तलाशी के दौरान एक किलोग्राम हेरोइन, .32 बोर पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। दोनों से आगे की पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कथित तौर पर हेरोइन की सप्लाई और नेटवर्क से कौन-कौन लोग जुड़े हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दीपक उर्फ दीपु के खिलाफ पहले भी नशे से जुड़े तीन मामले दर्ज हैं। वहीं, पुलिस के अनुसार साहिल के खिलाफ पहले कोई मामला दर्ज नहीं था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पूछताछ के दौरान सामने आने वाली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें