फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: लाखों रुपये की लूट की कहानी निकली फर्जी, मुंशी और उसका भाई गिरफ्तार; बठिंडा का मामला

Sun, 29 Nov 2026 04:45 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा

सार

बठिंडा में 43.67 लाख रुपये की लूट का मामला पूरी तरह फर्जी निकला। फर्म के कर्मचारी ने ही रकम हड़पने के लिए भाई के साथ मिलकर लूट की झूठी कहानी रची। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और नकदी की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
Crime demo - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा थाना सदर क्षेत्र में 43 लाख 67 हजार 300 रुपये की लूट की सूचना झूठी साजिश निकली है। पुलिस ने मामले की जांच कर फर्जी कहानी रचने वाले कर्मचारी दविंदर कुमार और उसके भाई सुमित को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि किसी बाहरी गिरोह ने लूट नहीं की थी। 

विज्ञापन


फर्म के कर्मचारी ने ही उगाही की मोटी रकम हड़पने के लिए यह नाटक रचा था। आरोपी दविंदर ने 28 नवंबर को हथियार के बल पर लूट की झूठी सूचना दी थी। पुलिस जांच और घटनास्थल के मुआयने के दौरान बयानों में विरोधाभास सामने आया। पुलिस की सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी दविंदर टूट गया और उसने सच उगल दिया। आरोपी ने यह रकम अपने भाई सुमित को देकर सुरक्षित जगह भेज दी थी। इसके बाद उसने खुद पुलिस को फोन करके लूट की झूठी शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस अब हड़पी गई नकदी की बरामदगी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें