फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: पठानकोट के एमसी बाजार में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग, हजारों का सामान जलकर राख

Sun, 29 Nov 2026 03:29 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट

सार

पंजाब के पठानकोट में शॉर्ट सर्किट से एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग लग गई। इस घटना में हजारों रुपये का नुकसान हो गया। 
विज्ञापन
पठानकोट में दुकान में लगी आग - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट शहर के एमसी बाजार में एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में अचानक आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, घटना के समय दुकानदार दुकान में ही मौजूद था। अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग के सामान और नए इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल विभाग की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आग लगने से हुए भारी नुकसान के बाद दुकानदार ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है, ताकि वह अपना कारोबार दोबारा शुरू कर सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें