फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में बाईपास पर दो दिन से खड़ा था ट्रक: अंदर भरी थी 16-17 गायें, भूख-प्यास से दो की मौत

Wed, 09 Sep 2026 02:14 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा

सार

ट्रक पिछले लगभग दो दिनों से बाईपास पर खड़ा था। जब ग्रामीणों को ट्रक के अंदर गायों के होने का पता चला तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर ट्रक को खुलवाया।  
विज्ञापन
हाईवे पर खड़ा ट्रक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा के निकटवर्ती गांव बुघीपुरा के बाईपास पर एक लावारिस ट्रक से 16 से 17 गायें बरामद हुई हैं। इनमें से दो गायों की मौत हो चुकी थी, जबकि बाकी गायें भूख और प्यास से बेहाल हालत में थीं। पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से इन गायों को बचाकर सरकारी गौशाला पहुंचाया गया है।
विज्ञापन




प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक पिछले लगभग दो दिनों से बाईपास पर खड़ा था। जब ग्रामीणों को ट्रक के अंदर गायों के होने का पता चला तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर ट्रक को खुलवाया। ग्रामीणों की सहायता से गायों को ट्रक से बाहर निकाला गया और सरकारी गौशाला पहुंचाया गया, जहां उनकी देखभाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही थाना मेहिना के मुख्य अधिकारी कमलजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक की जांच शुरू कर दी। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ट्रक लावारिस क्यों खड़ा था और इन गायों को कहां से लाया गया था। ग्रामीणों ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की है और ऐसे पशु तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें