फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह रे पुलिसवालों: तस्कर को छोड़ने के लिए ली 2.5 लाख रुपये की रिश्वत, फगवाड़ा में पूरी सीआईए टीम गिरफ्तार

Fri, 23 May 2025 12:30 PM IST
निवेदिता वर्मा अनिल गोयल, संवाद, फगवाड़ा

सार

आरोपी पुलिस कर्मियों की पहचान फगवाड़ा में सीआईए इंचार्ज बिसमिन सिंह माही, एएसआई निर्मल कुमार, एएसआई जसविंदर सिंह और कांस्टेबल जगरूप सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
डीआईजी नवीन सिंगला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार की ओर से भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनाई गई नीति के तहत कपूरथला पुलिस ने अपने ही कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सीआईए फगवाड़ा में तैनात चार पुलिस कर्मियों को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पूरी टीम को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक सब इंस्पेक्टर, दो एएसआई और एक कांस्टेबल शामिल है। 
विज्ञापन




फगवाड़ा की एसपी रुपिंदर कौर भट्टी ने बताया है कि डीआईजी जल्द इस मामले में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देंगे। आरोपी पुलिस कर्मियों की पहचान फगवाड़ा में सीआईए इंचार्ज बिसमिन सिंह माही, एएसआई निर्मल कुमार, एएसआई जसविंदर सिंह और कांस्टेबल जगरूप सिंह के रूप में हुई है। प्राथमिक सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई तस्करी और पैसों के लेन-देन के चलते की गई। जब सभी आरोपी कथित तौर पर 2.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार  आरोपियों को आज मेडिकल जांच के बाद अदालत में पेश किया जाएगा। सदर पुलिस फगवाड़ा में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत औपचारिक मामला दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें