फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के तीन युवक केन्या और युगांडा में अगवा: अपहरणकर्ताओं के पाकिस्तान से जुड़े तार, मांगी लाखों की फिरौती

Tue, 11 Aug 2026 08:52 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

पंजाब के तीन युवकों को विदेश में अगवा कर लिया गया है। इटली भेजने का झांसा देकर युवकों को पहले दुबई लाया गया और उसके बाद  केन्या व युगांडा पहुंचा दिया गया। 
विज्ञापन
पंजाब के तीन युवक अगवा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के तीन युवक केन्या और युगांडा में अगवा कर लिए गए हैं। उन्हें इटली भेजने का झांसा देकर पहले दुबई और फिर केन्या व युगांडा पहुंचा दिया गया। वहां पाकिस्तान से जुड़े कुछ अपराधियों ने उनका अपहरण कर लिया। अपहृत युवकों के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है और उनके परिजनों से 70 हजार डॉलर (लगभग 58 लाख रुपये) की फिरौती मांगी जा रही है। इसके अलावा एक पीड़ित के परिजनों से स्थानीय एजेंट पहले ही नौ लाख रुपये ऐंठ चुका है।

विज्ञापन




राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह ने उठाया मामला 
राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने इस मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह इस विषय में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और केंद्रीय विदेश मंत्री से मुलाकात करेंगे। उन्होंने विदेश मंत्रालय को भी इस घटना की जानकारी दी है। अपहृत युवाओं की पहचान राकेश कुमार, सुरिंदर और अवतार के रूप में हुई है, जो पंजाब के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। राकेश के पिता कश्मीर लाल ने सांसद सतनाम सिंह संधू को लिखित शिकायत देकर मदद की गुहार लगाई, जिस पर सांसद ने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश के भेजने के नाम पर ठगी 
सांसद संधू ने कहा कि रोजगार के नाम पर विदेश भेजने के बहाने पंजाब के युवाओं को लगातार ठगा और गुमराह किया जा रहा है। राकेश कुमार और उनके दो साथियों को इटली भेजने के बहाने केन्या और युगांडा ले जाकर एक आपराधिक गिरोह द्वारा अगवा कर लिया गया है। यह गिरोह अब उनके माता-पिता से 70 हजार डॉलर की मांग कर रहा है, जो बेहद गंभीर मामला है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को तुरंत संज्ञान लेते हुए जांच करनी चाहिए कि पंजाब में सक्रिय एजेंट अंतरराष्ट्रीय आपराधिक गिरोहों के साथ कैसे सांठगांठ कर रहे हैं। सांसद ने पंजाब पुलिस से स्थानीय एजेंटों का रिकॉर्ड खंगालने की भी मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें