फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे पंजाब को बचा लो: हरभजन सिंह के ‘नशे वाले वीडियो’ पर पंजाब पुलिस ने खोली ‘लोकेशन’ की पोल, क्या बोले भज्जी?

Tue, 11 Aug 2026 01:49 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के एक वीडियो शेयर करने पर पंजाब की सियासत में घमासान मच गया है। वीडियो में दो लोग नशे की हालत में दिख रहे थे। भज्जी ने दावा किया कि पंजाब नशे की चपेट में है। इसके बाद पंजाब पुलिस ने उन्हें जवाब दिया।
विज्ञापन
हरभजन सिंह के पोस्ट पर मचा बवाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर मंगलवार को सियासत उस समय गरमा गई, जब राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो से भज्जी ने पंजाब में नशे की भयावह स्थिति का दावा किया। 

विज्ञापन


वीडियो में दो युवक कथित तौर पर नशे की हालत में सड़क पर बिना हिले-डुले खड़े दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे ‘जॉम्बी ड्रग’ से भी जोड़ दिया गया, हालांकि हरभजन ने अपनी पोस्ट में इस शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था।
 
विज्ञापन


हरभजन सिंह ने वीडियो साझा करते हुए पंजाब की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पंजाब और उसके युवा बेहतर भविष्य के हकदार हैं तथा नशे के खिलाफ ईमानदारी, जवाबदेही और तत्काल कार्रवाई की जरूरत है। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने सरकारों पर पंजाब और युवाओं को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए भावुक अंदाज में लिखा कि जिस पंजाब की पहचान कभी तरक्की, हिम्मत और बहादुरी से होती थी, आज उसके युवा नशे की चपेट में हैं।

पंजाब पुलिस ने किया खंडन

वहीं हरभजन सिंह के दावे के बाद पंजाब पुलिस ने मोर्चा संभाला और वीडियो की पड़ताल के बाद सोशल मीडिया पर ही पलटवार किया। पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो पंजाब का नहीं, बल्कि राजस्थान के श्रीगंगानगर का है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस वीडियो का पंजाब पुलिस से कोई संबंध नहीं है। सिर्फ पंजाबी ऑडियो ट्रैक होने से कोई घटना पंजाब की घटना नहीं बन जाती। हम यूजर्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स से अपील करते हैं कि वे गुमराह करने वाली सामग्री पोस्ट करने या पंजाब पुलिस को टैग करने से पहले तथ्यों और जगह की पुष्टि कर लें।
 

केजरीवाल बोले-कहां से मिला था निर्देश

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरभजन सिंह की पोस्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और भाजपा पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इस तरह की बात फैलाने का निर्देश पीएमओ से आया था।

इस पूरे विवाद ने पंजाब में नशे के मुद्दे को एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में ला दिया है। एक तरफ विपक्ष नशे की समस्या को लेकर सरकार को घेर रहा है, वहीं सरकार और पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री की तथ्यात्मक जांच को सामने रखकर भाजपा के आरोपों पर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल वीडियो की वास्तविक लोकेशन को लेकर पंजाब पुलिस का स्पष्टीकरण इस सियासी विवाद का सबसे अहम पहलू बन गया है।
विज्ञापन



वहीं, पूर्व क्रिकेटर व भाजपा सांसद हरभजन सिंह ने कहा “मैं पंजाब को नशामुक्त देखना चाहता हूं। बहुत से लोगों ने मेरे द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर आपत्ति जताई है कि ये पंजाब का वीडियो नहीं हैं। लेकिन मैं उनसे कहना चाहूंगा कि क्या आपको पंजाब में कहीं ऐसे दृश्य नहीं दिखते? मैं वहीं रहता हूं। क्या पंजाब नशामुक्त हो गया है? अगर हां, तो बोलिए। अगर आप पंजाब को नशामुक्त बनाना चाहते हैं, तो किसी व्यक्ति को निशाना बनाने के बजाय अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। अगर मैं पंजाब के मुद्दों पर नहीं बोलूंगा, तो मेरा यहां आने का कोई मतलब नहीं है। मुझे लगता है कि सरकारों को पंजाब के इन गंभीर मुद्दों पर काम करना चाहिए। मैं नशे के खिलाफ बोलता रहूंगा और खेलों को बढ़ावा देने के लिए काम करता रहूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें