फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamal Kaur Bhabhi Murder: इंस्टा इन्फ्लुएंसर मर्डर के तीन आरोपी गिरफ्तार, सामने आई हत्या की वजह भी

Fri, 13 Jun 2025 08:44 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

कमल कौर इंस्टाग्राम पर अक्सर विवादित और अश्लील रील बनाती थी। उसके इंस्टाग्राम पर 3.86 लाख फॉलोअर्स हैं। अश्लील कंटेंट को लेकर 7 माह पहले आतंकी अर्श डल्ला ने कमल कौर को मारने की धमकी और निहंगों ने उसे सुधरने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
1 of 5
kamal kaur - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल काैर भाभी की हत्या के तीन आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपी सिख युवा हैं। आरोपियों ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर कमल काैर की हत्या की है। 
विज्ञापन

2 of 5
सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर कमल कौर भाभी। - फोटो : अमर उजाला

बुधवार देर शाम मिला था शव
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी का शव बठिंडा में बुधवार देर शाम को चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल की पार्किंग में खड़ी गाड़ी से मिला था। कंचन कुमारी का इंस्टाग्राम पर कमल काैर भाभी नाम से अकाउंट था।


यह भी पढ़ें: Insta Influencer Murder: काैन है कमल काैर भाभी, जिसकी बठिंडा में मिली लाश; आखिरी पोस्ट का क्या है रहस्य
विज्ञापन

3 of 5
कमल कौर भाभी। - फोटो : अमर उजाला

लुधियाना की रहने वाली थी
कंचन कुमारी मूल रूप से लुधियाना की रहने वाली थी। पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या का मामला सामने आया था। पुलिस विभाग के एसपी नरिंदर सिंह ने कहा कि सूचना मिलने के बाद जब हमारी टीम मौके पर पहुंची, तो कार की पिछली सीट पर एक लड़की का शव बरामद हुआ। जांच के दौरान उसकी पहचान कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर के रूप में हुई। वह 9 तारीख को अपने घर से निकली थी और उसने अपनी मां को बताया था कि बठिंडा में उसका प्रमोशनल इवेंट है।  

4 of 5
kamal kaur - फोटो : Instagram
पिता की हो चुकी है माैत
जानकारी के अनुसार कमल कौर के पिता का निधन करीब डेढ़ साल पहले हो गया था। वह लुधियाना में अपनी मां के साथ रहती थी। भाई के साथ भी उसकी नहीं बनती थी। कमल कौर अक्सर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपने परिवार के सदस्यों को गालियां देती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कमल काैर - फोटो : फाइल
नाै जून को डाली थी अंतिम पोस्ट
कमल कौर ने 9 जून को इंस्टाग्राम पर अपनी आखिरी पोस्ट डाली थी। अपनी एक फोटो के साथ उसने लिखा था, "नो लव, नो इमोशन... शक, शक, शक।" इसके बाद वह पिछले तीन दिन से सोशल मीडिया पर नहीं आई। माना जा रहा है कि इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें