स्कूल प्रिंसिपल राजेश मेहता ने बताया कि उन्हें ईमेल के जरिए स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। उन्होंने बिना देरी किए संबंधित अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने स्कूल पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
फिरोजपुर शहर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्स) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद वीरवार को स्कूल परिसर में अफरातफरी मच गई। स्कूल प्रिंसिपल को ईमेल के माध्यम से धमकी मिलने के बाद उन्होंने तुरंत उच्च अधिकारियों और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की विभिन्न टीमें स्कूल पहुंचीं और विद्यार्थियों को स्कूल के मैदान में बैठाकर पूरे परिसर की तलाशी ली।
विज्ञापन
स्कूल प्रिंसिपल राजेश मेहता ने बताया कि उन्हें ईमेल के जरिए स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। उन्होंने बिना देरी किए संबंधित अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने स्कूल पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली और कक्षाओं सहित पूरे परिसर की गहन जांच की।
विज्ञापन
पुलिस टीमों ने तलाशी अभियान के दौरान कक्षाओं, कमरों और स्कूल परिसर के अन्य हिस्सों की जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। जांच पूरी होने के बाद स्कूल में स्थिति सामान्य रही और शैक्षणिक गतिविधियां नियमित रूप से जारी रहीं।
डीएसपी ने बताया कि धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें गठित कर स्कूल में तलाशी अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कोई विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। उन्होंने कहा कि ऐसी धमकियों को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा जांच की जाती है। प्रारंभिक जांच में यह शरारती तत्वों की हरकत प्रतीत हो रही है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।