फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में एसआईआर: फील्ड में उतरेंगे 24 हजार से अधिक बीएलओ, क्या बोलीं मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा?

Tue, 23 Jun 2026 10:24 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

पंजाब में एसआईआर की प्रक्रिया 25 जून से शुरू होने वाली है। पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी ने राजनीतिक दलों से सक्रिय भागीदारी और चुनावी अमले को सहयोग देने की अपील की है। 
विज्ञापन
अनिंदिता मित्रा, पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में 25 जून  से शुरू होने वाली विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत घर-घर गणना का काम शुरू हो जाएगा। अभी तक सूबे में 86.02 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है। 
विज्ञापन

मंगलवार को पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने राज्य की मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान बीएलओ द्वारा घर-घर दौरे के समय गणना प्रपत्रों के वितरण, भरने तथा संग्रहण संबंधी जानकारी साझा की गई।

24,453 बीएलओ की ड्यूटी
बैठक के दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, पंजाब राज्य में 25 जून से घर-घर गणना का कार्य प्रारंभ होगा जो 24 जुलाई तक चलेगा। विशेष गहन पुनरीक्षण के इस कार्य में 24,453 बीएलओ, राज्य के 2 करोड़ 14 लाख 61 हजार 43 मतदाताओं तक पहुंचेंगे।मतदान केंद्रों के युक्तिकरण (रैशनलाइजेशन) का कार्य 24 जुलाई तक पूरा किया जाएगा जबकि मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 3 अगस्त 2026 को किया जाएगा। मतदाता सूचियों के संबंध में दावे और आपत्तियां 3 अगस्त से 2 सितंबर तक पेश की जा सकेंगी। दावों और आपत्तियों का निपटारा 3 अगस्त  से 28 सितंबर तक किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1 अक्टूबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची 
मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 1 अक्टूबर को किया जाएगा। बैठक के दौरान उन्होंने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि राज्य में 86.02 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है। अनमैप्ड मतदाताओं से संबंधित सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साझा की गई। 

अनिंदिता मित्रा ने एसआईआर को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए राजनीतिक दलों से सक्रिय भागीदारी और चुनावी अमले को अधिकतम सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इन अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग सुनिश्चित करने के लिए चुनावी अमले की सहायता की जानी चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की एसआईआर प्रक्रिया संबंधी शंकाओं का भी समाधान किया।

बैठक में अतिरिक्त सीईओ अमनदीप गर्ग, संयुक्त सीईओ नवनीत कौर बल्ल के अलावा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में आम आदमी पार्टी से फैरी सॉफ्ट, बहुजन समाज पार्टी से जसवंत राय और हरभजन सिंह, भारतीय जनता पार्टी से परमपाल कौर, कांग्रेस पार्टी से हरदीप सिंह किंगरा और हैप्पी खेड़ा तथा शिरोमणि अकाली दल से एडवोकेट अर्शदीप सिंह क्लेर और नछत्तर सिंह गिल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें