फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से सामूहिक दुष्कर्म: जेल में था पति, रिहा हुआ तो पत्नी थी गर्भवती, पीड़िता ने सुनाई आपबीती

Tue, 23 Jun 2026 08:48 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर

सार

हैवानों ने महिला के पति को जेल से रिहा करने का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म किया। जब पीड़िता का पति जेल से बाहर आया तो मामला सामने आया।  
विज्ञापन
महिला से सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति को जेल से बाहर निकलवाने का झांसा देकर एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जीरकपुर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। यह मामला उत्तर प्रदेश से पंजाब स्थानांतरित किया गया है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच जीरकपुर थाने को सौंपी गई है। 
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान बदायूं निवासी आमिर, उत्तर प्रदेश निवासी इमरान और करनाल निवासी सोनू के रूप में हुई है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पीड़िता मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि उसका पति अमरोहा जेल में बंद था। वह जीरकपुर में एक निजी कंपनी में काम करती है। यहीं उसकी पहचान आमिर और सोनू से हुई। दोनों ने उसे भरोसा दिलाया कि उनका साथी इमरान कोर्ट में अच्छी पकड़ रखता है। उन्होंने पति की जमानत करवाने का झांसा दिया। 

पीड़िता के अनुसार, आरोपी उसे सात सितंबर 2025 को अमरोहा ले गए। वहां जोया स्थित एक गेस्ट हाउस में इमरान पहले से मौजूद था। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आमिर और सोनू इससे पहले भी उसके साथ दुष्कर्म कर चुके थे। आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भावस्था और शिकायत
पीड़िता का पति 23 सितंबर 2025 को जेल से रिहा हुआ। कुछ समय बाद महिला की तबीयत बिगड़ने पर अल्ट्रासाउंड कराया गया। इसमें उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई थी। महिला ने बाद में पूरी घटना पति को बताई। इसके बाद दोनों ने पुलिस से शिकायत की। महिला ने आठ अक्तूबर 2025 को अमरोहा जिले के डिडौली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान मेडिकल और तकनीकी साक्ष्यों से महिला के गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

अगस्त 2025 में हुआ था दुष्कर्म 
डिडौली थाना पुलिस ने विस्तृत जांच की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने निष्कर्ष निकाला कि महिला के साथ संबंध आठ अगस्त 2025 को जीरकपुर थाना क्षेत्र में बनाए गए थे, जिससे वह गर्भवती हुई। मार्च 2026 में चिकित्सा परीक्षणों से पुष्टि हुई कि वह करीब छह माह की गर्भवती है। इसके बाद उत्तर प्रदेश और पंजाब पुलिस के बीच अधिकार क्षेत्र को लेकर पत्राचार शुरू हुआ। तकनीकी साक्ष्यों और क्षेत्राधिकार के आधार पर 19 जून को मामला जीरकपुर थाने को स्थानांतरित कर दिया गया। जीरकपुर पुलिस ने नई एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

मामला डिडौली थाने में दर्ज हुआ था। जीरकपुर पुलिस के पास मामला ट्रांसफर हुआ है। मामले की जांच जारी है। - बलजीत सिंह, जांच अधिकारी, थाना जीरकपुर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें