फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम मामला: पंजाब सरकार को सात दिसंबर तक देना होगा जवाब, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर क्या बोला हाई कोर्ट?

Tue, 17 Nov 2026 02:04 PM IST
शाहिल शर्मा एएनाई, चंडीगढ़

सार

पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लंबित डीएम मामले में हाईकोर्ट सख्त है। हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव केएपी सिन्हा को हाईकोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुख्य सचिव के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही पर सुप्रीम कोर्ट ने भले ही रोक लगा रखी है, लेकिन यह रोक डीए (महंगाई भत्ता) मामले में हाईकोर्ट के आदेशों पर लागू नहीं होती। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को डीए जारी करने की योजना को लेकर अगली सुनवाई पर स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पंजाब सरकार की ओर से हाईकोर्ट को बताया गया कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में 1 दिसंबर को सुनवाई होनी है। इस दौरान राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट के समक्ष महंगाई भत्ता जारी करने की अपनी योजना पेश करेगी।
 
सरकार की दलील पर गौर करते हुए हाईकोर्ट ने निर्देश दिया कि 7 दिसंबर को होने वाली अगली सुनवाई पर पंजाब सरकार इस संबंध में अपडेट दे। साथ ही अदालत ने पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा को अगली सुनवाई पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें