फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर नहर में डूबा, परिजनों में मचा कोहराम ; तलाश जारी

Sat, 01 Aug 2026 10:12 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला

सार

मयंक के पिता राजीव पंडित मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और यहां किराए के मकान में रहते हैं। शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर मयंक के स्कूल में छुट्टी थी। दोपहर में वह परिजनों को बिना बताए अपने दोस्तों के साथ पास के गांव रामगढ़ जवंधा से गुजरने वाली नहर में नहाने चला गया।
विज्ञापन
मयंक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुनाम के वार्ड नंबर 21 (हनुमान मंदिर के पास) में रहने वाले एक मजदूर का 14 वर्षीय बेटा नहर में डूब गया। बच्चे की पहचान मयंक के रूप में हुई है, जो नौवीं कक्षा का छात्र था।
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, मयंक के पिता राजीव पंडित मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और यहां किराए के मकान में रहते हैं। शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर मयंक के स्कूल में छुट्टी थी। दोपहर में वह परिजनों को बिना बताए अपने दोस्तों के साथ पास के गांव रामगढ़ जवंधा से गुजरने वाली नहर में नहाने चला गया। नहाते समय अचानक गहरे पानी में जाने के कारण वह डूब गया।

जब मयंक देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा, तो चिंतित परिजनों ने उसके दोस्तों से पूछताछ की। तब जाकर दोस्तों ने मयंक के नहर में डूबने की बात स्वीकार की। यह सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही थाना छाजली की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कंवलजीत सिंह ने बताया कि बच्चे के डूबने की सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस टीम, परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से नहर में तलाशी अभियान चला रही है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें