सुंदर नगर निवासी मुकेश का बेटा अमित (15) सोमवार रात करीब 10 बजे घर के पीछे स्थित पार्क में तीन-चार बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान किसी बात पर बच्चों के बीच कहासुनी हुई जो धक्का-मुक्की में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान बच्चों ने अमित का दो बार गला दबाया और उसके गले पर मुक्के मारे, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा।
चंडीगढ़ के मौली जागरां पार्ट-2 स्थित सुंदर नगर में खेल-खेल के दौरान एक 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि हमउम्र बच्चों ने दो बार उसका गला दबाया और गले पर मुक्के मारे जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सुंदर नगर निवासी मुकेश का बेटा अमित (15) सोमवार रात करीब 10 बजे घर के पीछे स्थित पार्क में तीन-चार बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान किसी बात पर बच्चों के बीच कहासुनी हुई जो धक्का-मुक्की में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान बच्चों ने अमित का दो बार गला दबाया और उसके गले पर मुक्के मारे, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन किशोर को तुरंत जीएमएसएच-16 लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौली जागरां थाना प्रभारी जसकरण सिंह, नॉर्थ-ईस्ट डिवीजन के डीएसपी राम गोपाल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस घटना के समय मौजूद बच्चों से पूछताछ कर रही है।
मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमएसएच-16 की मोर्चरी में रखवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे और उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -जसकरण सिंह, थाना प्रभारी