अरविंद केजरीवाल की देश के लोगों से अपील
देश पर आई किसी भी मुसीबत के सामने पंजाब हमेशा सीना तानकर खड़ा रहा है। आज पंजाब संकट में है। मेरी सभी देशवासियों से अपील है कि इस मुश्किल घड़ी में पंजाब के लोगों की हर संभव मदद करें। आम आदमी पार्टी के सभी सांसद व विधायक एक महीने की सैलरी पंजाब मुख्यमंत्री राहत कोष में दे रहे हैं। आइये हम सब मिलकर पंजाब को इस भयानक त्रासदी से उबारें।